जब मैं गिरा तो मुझे उठाया..मान्यता संग शादी के 18 साल पूरे होने पर संजय दत्त ने खोले दिल के पन्ने, पत्नी को 'मम्मा' कहकर लुटाया प्यार

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Feb, 2026 05:07 PM

sanjay dutt showered his love on wife manyata on wedding anniversary

एक्टर संजय दत्त और मान्यता दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। भले ही दोनों के बीच 20 साल का गैप है, लेकिन ये उम्र गैप दोनों के प्यार में कभी दरार नहीं बना। हमेशा दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर भी ये...

मुंबई. एक्टर संजय दत्त और मान्यता दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। भले ही दोनों के बीच 20 साल का गैप है, लेकिन ये उम्र गैप दोनों के प्यार में कभी दरार नहीं बना। हमेशा दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर भी ये कपल अक्सर एक दूजे पर प्यार लुटाता नजर आता है। वहीं, हाल ही संजय और मान्यता ने अपनी शादी के 18 साल पूरे कर लिए हैं और एनिवर्सरी के इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी लेडीलव के लिए फिर से प्यार जाहिर किया है और उनकी अपनी जिंदगी में अहमियत को भी बयां किया है।

 

संजय दत्त ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर लेडीलव मान्यता दत्त के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें अपनी मम्मा कह कर संबोधित किया। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- "हैप्पी एनिवर्सरी मम्मा, आप हमेशा मेरी ज़िंदगी में ताकत रही हैं और हर अच्छे-बुरे समय में चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रहीं। जब मैं गिरा तो आपने मुझे उठाया, आपने मुझे सबसे कमाल के बच्चे दिए हैं। हम ज़िंदगी में एक टीम के तौर पर साथ खड़े हैं। मेरे साथ रहने और मेरा ख्याल रखने के लिए आपका शुक्रिया। हमने साथ में बहुत सारे अच्छे पल देखें, लव यू मां जय भोले नाथ।"

वहीं, मान्यता दत्त ने भी पति संजय के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा- उनका सफर ऐसा है जिसे वह "कभी किसी चीज के लिए नहीं बदलेंगी" 18 साल!!!! अनगिनत पलों, कभी न खत्म होने वाले प्यार और एक ऐसे सफर को याद करते हुए जिसे मैं कभी किसी चीज के लिए नहीं बदलूंगी!! तब से अब तक, बस...और...अभी भी तुम हो... हैप्पी एनिवर्सरी मेरे सबसे अच्छे पार्टनर, हमेशा और हमेशा के लिए प्यार!!  मेरे पसंदीदा पलों में से एक है, बुडापेस्ट में स्कूटर पर हम दोनों और करवाचौथ पर @duttiqra के साथ." 

 बता दें, संजय दत्त की मान्यता के साथ यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 1987 में एक्ट्रेस ऋचा शर्मा से शादी की थी, लेकिन, बदकिस्मती से 1996 में ब्रेन ट्यूमर से उनकी मौत हो गई। इसके बाद, उन्होंने फरवरी 1998 में एयर-होस्टेस से मॉडल बनीं रिया पिल्लई से शादी की, लेकिन 2008 में दोनों का तलाक हो गया। फिर इसके बाद मान्यता एक्टर की जिंदगी में आईं। साल 2008 में संजय और मान्यता ने पहले गोवा में रजिस्टर्ड मैरिज की, इसके बाद मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद अक्टूबर 2010 में कपल के जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा का स्वागत किया, जिससे उनकी फैमिली कंप्लीट हो गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!